GlobalVoices in Learn more »

Manifesto in Hindi

Global Voices in Hindiहम मुक्त वाणी में विश्वास रखते हैं: बोलने और सुनने की आज़ादी की रक्षा करने में भी। हमारी मान्यता है कि संप्रेषण के उपकरणों तक सार्वभौमिक पहुंच होनी चाहिये।

इसके लिये हम हर ऐसे व्यक्ति को, जो खुद को अभिव्यक्त करना चाहता है, अभिव्यक्ति हेतु माध्यम उपलब्ध कराना चाहते हैं और हर ऐसे व्यक्ति को, जो सुनना चाहता है, को सुनने हेतु उपयुक्त साधन मुहैया कराना चाहते हैं।

नए उपकरणों की बदौलत अब वाणी पर प्रकाशन और वितरण के माध्यमों के मालिकों का या ऐसी सरकारों का, जो विचार और संचार माध्यमों पर रोकटोक लगाती हैं, नियंत्रण नहीं रहा। हर कोई अपनी कहानी सारी दुनिया को बयाँ कर सकता है।

लोगों को विभाजित करने वाली खाईयों पर हम पुलों का निर्माण करना चाहते हैं ताकि एक दूसरे को पूरी तरह समझ सकें। हम साथ मिलकर, अधिक प्रभावी ढंग से, शक्तिशाली प्रभाव हेतु काम करना चाहते हैं।

हमारा सीधे संबंध की शक्ति में विश्वास है। अलहदा दुनिया के व्यक्तियों के बीच व्यक्तिगत, राजनैतिक और शक्तिशाली कड़ी होती है। हमारा मानना है कि इस ग्रह के सभी नागरिकों के लिये एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, समृद्ध और स्थायी भविष्य के निर्माण हेतु भौगोलिक सीमाओं के परे बातचीत आवश्यक है।

व्यक्तिगत तौर पर हमारे अपने पेशे और निजी राय भले ही हो, पर अपने साझा हितों और लक्ष्यों को खोज हम उन्हें बढ़ावा भी देना चाहते हैं। हम एक दूसरे का सम्मान व सहायता करने की तथा एक दूसरे से सीखने, सिखाने व सुनने की प्रतिज्ञा लेते हैं।

हम ग्लोबल वॉयसेज़ हैं।

World regions

Countries

Languages